जिला अस्पताल में उमड़ी  मरीजों की भीड़

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के अस्पतालों में इन दिनों एक बार फिर मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। गुरुवार को भी जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रहीं। भीड़ अधिक होने के चलते मरीजों को बारी के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ा।
जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर में सुबह से ही लंबी लाइन लगी रहीं। इसके अलावा ईएनटी विशेषज्ञ, सर्जन, दंत रोग, फिजीशियन, जांच लैब के बाहर भी मरीजों की भीड़ देखने को मिली। सबसे अधिक भीड़ अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर देखने को मिली। भीड़ अधिक होने के चलते अल्ट्रासाउंड के लिए भी मरीजों को लंबा इंतजार कराना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *