वाहनों की टक्कर में भिड़े दो पक्ष, जमकर मारपीट

विकासनगर। बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत रसूलपुर पेट्रोल पंप के पास एक जीप ने स्कूटर सवार को टक्कर मार दी। इस बीच दोनों पक्षों जीप चालक और स्कूटर सवार के समर्थक आपस में भिड़ गये। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घूसे चले। मामला बढ़ता देख लोगों ने मौके पर पुलिस को बुला लिया। अपराह्न करीब चार बजे रसूलपुर नया पेट्रोल पंप के पास जीप ने स्कूटर सवार को टक्कर मार दी। इस पर स्कूटर सवार युवक के साथी मौके पर पहुंच गये। इस दौरान जीप चालक स्कूटर सवार को अस्पताल उपचार के लिए ले जाने लगा। तभी स्कूटर सवार युवक के साथी मौके पर पहुंच गये। जिन्होंने जीप चालक को थप्पड़ मार दिया। जीप चालक के समर्थक की भी मौके पर पहुंच गये। दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गये। दोनों पक्षों के लोगों में जमकर लात घूसे चले। इस दौरान मामला बढ़ते देख स्थानीय लोगों ने चौकी पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज किशन देवरानी मय फोर्स मौके पर पहुंच गये। दोनों पक्षों के बीच बचाव कर पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को पुलिस की जीप में बैठाकर चौकी ले गये। जहां दोनों पक्षों के बीच आपस में समझौता हो गया। चौकी इंचार्ज किशन देवरानी ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *