धोखाधड़ी की शिकार दो महिलाओं को 5लाख लौटाए
पिथौरागढ़। सीमांत में साइबर ठगी का शिकार होने वाले लेागों को धनराशि वापस कराकर पुलिस की फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट राहत पहुंचाने का कार्य कर रही है। टीम ने दो धोखाधड़ी की शिकार हुई दो महिलाओं को साढ़े पांच लाख रुपये वापस लौटाए हैं। धनराशि वापस पाकर महिलाएं खुश हैं। पुलिस के मुताबिक नगर के केएमओयू स्टेशन निवासी मीरा थापा ने कुछ समय पूर्व एफएफयू टीम को तहरीर दी। उनका कहना था कि किसी व्यक्ति ने उनके साथा धोखाधड़ी कर 3लाख 50 हजार रुपये ले लिए हैं। इसके अलावा लिंठ्यूडा निवासी खूशबू ने भी तहरीर देते हुए 2लाख रुपये की धोखाधड़ी होने की बात कही। एसआई मनोज पांडेय के नेतृत्व में टीम ने दोनों मामलों की जांच करते हुए आवश्यक दस्तावेज आदि चैक किए और दोनों महिलाओं को धनराशि वापस कराई। महिलाओं ने पुलिस का आभार जताया है। टीम में कांस्टेबल आनन्द राणा शामिल रहे।
