छात्रों को दिए परीक्षा की तैयारियों के टिप्स

विकासनगर

राइंका क्वानू में राज्य शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद एवं बाल सखा प्रकोष्ठ के तहत परीक्षा उत्साह भी है, आनंद भी.. कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रकोष्ठ पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने के टिप्स दिए। शुक्रवार सुबह विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य डीएस धारिया ने किया। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन की प्रशंसा करते हुए छात्र-छात्राओं से इसका लाभ उठाने की बात कही। उन्होंने खुद भी छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही छात्र-छात्राओं के पूछे प्रश्नों के उत्तर देकर उनके जिज्ञासाओं को भी शांत किया। प्रकोष्ठ संयोजक सत्येन्द्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को परीक्षा की पूर्व तैयारी, अच्छे अंक अर्जित करने, नियमित, सुनियोजित और व्यवस्थित अध्ययन के प्रति जागरूक किया। साथ ही छात्र-छात्राओं को लेखन सुधार और प्रश्न पत्र को हल करने के तरीके भी बताये। इस मौके पर संजय कुमार मौर्य, प्रेम बल्लभ भट्ट, अनिल शर्मा, मृदुला पांडेय, मोहित, राजेश, ॠषिता, मुस्कान, दीपिका आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *