केएमवीएन संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने सीएम को भेजा ज्ञापन


पिथौरागढ़। कुमाऊ मंडल विकास निगम संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री को ज्ञापन भेजा।
उन्होंने आवास गृहों को निजी हाथों में देने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास परिषद ने काम करने वाले पर्यटक आवास गृह मुक्तेश्वर सातताल परिचय रिसोर्ट (नोकुचियाचाल) की निविदा निरस्त करने के साथ-साथ दोनों निगमों के एकीकरण से पूर्व किसी भी आवास गृह इकाई को पीपीपी मोड में न देने का भरोसा संगठन को दिया था। शासन स्तर से 12 अप्रैल को प्रमुख सचिव के साथ हुए समझौते के तहत कुमाऊ मंडल विकास निगम के संविदा कर्मचारियों को समान कार्य का समान वेतन दिया जाए।कहा कि शासन स्तर पर निगम की समस्या का समाधान किया जाए। इस मौके पर दीपक चंद्र पंत, विमला देवी, धन सिंह,भीम सिंह,प्रकाश राम,चंद्र प्रकाश पंत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *