केएमवीएन कर्मियों ने पौध लगाकर सत्याग्रह चलाया


पिथौरागढ़। कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में निगम कर्मियों ने पौध लगाकर सत्याग्रह चलाया। उन्होंने इस दौरान सरकार के सामने दो मांगें रखी। शनिवार को गुरुरानी ने कहा कि निगम कर्मचारियों ने समूचे कुमाऊं मंडल में पौधरोपण व स्वच्छता कार्यक्रम चलाकर सहयोगात्मक आंदोलन चलाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने दैनिक कार्यों के साथ सरकार को सहयोग करते हुए 2 सूत्रीय मांग कर रहे हैं। गुरुरानी ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा निकाली गई निविदा को निरस्त कर 12 अप्रैल को हुए समझौते को तुरंत लागू करे। कहा कि प्रतिदिन कुमाऊं मंडल में 300 से ज्यादा पौधे लगाए जा रहे ‌हैं। स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *