मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया

विकासनगर। कालसी थाना पुलिस ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर थाना क्षेत्र में अंतर्गत आने वाले संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार राठौर ने बताया कि थाना कालसी क्षेत्र अंतर्गत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र खत विशाल के बूथ जिसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय झूटाया, राजकीय प्राथमिक विद्यालय पंजिया, राजकीय प्राथमिक विद्यालय धोइरा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय दधोऊ व राजकीय प्राथमिक विद्यालय बनसार आदि मतदान केंद्रों का पुलिस द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया। प्रत्येक बूथ पर बिजली, पानी व शौचालय आदि की व्यवस्था को भी चेक किया गया। संबंधित विभागों को सभी आवश्यक सेवाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जिससे मतदान के दौरान किसी तरह की दिक्कतें न आए। कहा कि सभी व्यवस्थाओं को चाकचौबंद किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *