छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री वितरित की

 

चमोली

सोमवार को चंडिका देवी जनता इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। भाकपा (माले) के गढ़वाल सचिव इंद्रेश मैखुरी ने बताया कि गढ़वाल टेक मुक्तिबोध ग्रुैप श्रीनगर गढ़वाल द्वारा छात्र-छात्राओं को नोटबुक, पेन, पेसिंल, सहित अन्य शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई थी। जिसका वितरण सोमवार को किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवती प्रसाद डिमरी, प्रबंध समिति के अध्यक्ष आशाराम मैखुरी, शिक्षक मदन मैखुरी सहित प्रबंध समिति और पीटीए के पदाधिकारी, शिक्षक शिक्षकाएं सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *