1 से 20 तारीख तक ही कार्ड धारकों को राशन मिलेगा
नई टिहरी। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि राशन प्रणाली को पादर्शिता बढ़ाने का लिये प्रत्येक माह की 1 से 20 तारीख तक सभी राशन कार्ड धारक अपना राशन अपने-अपने क्षेत्रों की सस्ता गल्ला दुकानों से प्राप्त कर ले। कहा 20 तारीख के उपरांत राशन उपलब्ध नहीं हो पाऐगा। प्रत्येक माह का खाद्यान्न माह के शुरु में ही सस्ता गल्ला विक्रेताओं को उपलब्ध करा दिया जाता है।
