अधिकारी व बैंकर्स समन्वय बनाकर करें काम: डीएम

बागेश्वर।

जिलाधिकारी विनीत कुमार ने अधिकारियों व बैंकर्स को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय बनाकर काम करें। युवाओं को अधिक से अधिक ऋण देकर स्वरोजगार उपलब्ध कराएं। विकास भवन सभागार आयोजत बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं बैंकर्स से कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की संचालित स्वरोजगार योजनाओं से अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को आच्छादित करें। बैंकों द्वारा जो ऋण उपलब्ध कराया जाता है उस ऋण को संबंधित बैंक आवेदनकर्ता को तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, तांकि वह अपना व्यवसाय शुरू कर सकें। उन्होंने सभी को हिदायत दी कि किसी भी आवेदन पत्र में अनावश्यक रूप से लंबित न रखें। उन्होंने महाप्रबंधक उद्योग एवं लीड बैंक अधिकारी को भी निर्देश दिए कि जिन आवेदन पत्रों में किसी भी प्रकार की कमी पाई जा रही है तो उसमें संबंधित लाभार्थी से भी समन्वय कर आपत्ति का त्वरित निराकरण कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत, परियोजना निदेशक शिल्पी पत, महाप्रबंधक जिला उद्योग जीपी दुर्गापाल, मुख्य कृषि अधिकारी बीपी मौर्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *