शोक सभा का आयोजन किया
चमोली।
पत्रकार जितेंद्र पंवार को पितृशोक होने पर कर्णप्रयाग प्रेस क्लब रविवार को शोक सभा का आयोजन किया। इस दौरान पत्रकार जितेंद्र पंवार के पिता जोध सिंह पंवार के निधन पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दिनेश थपलियाल, लक्ष्मी प्रसाद कुमेड़ी, कालिका प्रसाद, सतीश गैरोला, दिनेश जोशी, दीपक शाह आदि ने शोक व्यक्त किया है। वहीं थराली की विधायक मुन्नी देवी शाह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश शाह सहित नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, कांग्रेस नेता हरिकृष्ण भट्ट, भुवन नौटियाल, व्यापार संघ के अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, टीका प्रसाद मैखुरी, जिला महामंत्री समीर मिश्रा, जिपंस विनोद नेगी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष गैरोला, कांग्रेस नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी सहित कई जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है।
