डाक्टरों ने की घुटने की सफल सर्जरी


देहरादून,
अबरार हसन नाम नामक व्यक्ति जिसकी उम्र लगभग 63 वर्ष है उसको घुटनों की बीमारी पिछले कई सालों से थी जिससे कि मरीज चलने में असमर्थ था जांच करने पर पता चला कि उसके दोनों घुटने बिल्कुल खराब हो गए हैं डाक्टरों ने उसके घुटनंे की सफल सर्जरी की गई। इस अवसर पर डॉक्टर अनिल जोशी विभागाध्यक्ष हड्डी रोग विभाग ने बताया कि घुटनों के ज्वाइंट का स्पेस बहुत कम हो गया है तथा घुटने के अंदर का कार्टिलेज भी कमजोर हो गया है जिससे की मरीज का घुटना शरीर का भार नहीं सह पा रहा था जिससे मरीज सीधा खड़ा होकर चलने में असमर्थ था। इस अवसर पर डॉक्टर अनिल जोशी विभागाध्यक्ष हड्डी रोग विभाग ने अपनी टीम डॉक्टर पवनीश तथा डॉ. शशांक सिंह के साथ मिलकर निर्णय लिया कि इस मरीज का पूरा घुटना बदला जाए और मरीज का आयुष्मान योजना के अंतर्गत बाएं घुटना पूरा बदला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *