पुण्यतिथि पर कारगिल शहीद नरपाल को किया याद
ऋषिकेश। कारगिल शहीद नरपाल सिंह की पुण्यतिथि पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें याद किया। वक्ताओं ने शहीद नरपाल के बलिदान की गाथा के बारे में बताया। बुधवार को थानो स्थित शहीद स्मारक पर कारगिल शहीद नरपाल सिंह की पुण्यतिथि पर क्षेत्रवासियों ने हवन किया। ग्रामीणों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्रामीणों ने कहा कि कारगिल शहीद नरपाल सिंह के बलिदान को देश और क्षेत्र कभी भुला नहीं सकता। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शहीदों के परिजन सुरेंद्र सिंह मनवाल, पूरण देवी, चंद्रपाल सिंह मनवाल, धर्मपाल सिंह मनवाल, सत्यपाल सिंह मनवाल, ममता देवी, मुकेश रावत, रोशनी देवी, ममता रावत, बलवंत सिंह मनवाल, सैन पाल सिंह मनवाल, चंदन सिंह मनवाल, देव पाल सिंह मनवाल, पदम सिंह मनवाल शामिल रहे। उधर, थानों, रामनगर डांडा, कुड़ियाल गांव में भी शहीद नरपाल सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर आनंद सिंह पंवार, आंनद सिंह खत्री, कमल सिंह रावत, महिपाल सिंह कृषाली, गिरीश तिवारी, ललित बिष्ट, राजेंद्र मनवाल, प्रवीण उनियाल, रजनीश कुकरेती, विद्या दत्त तिवारी, श्याम सिंह राठौर, भगत सिंह, प्रमोद कोठारी, अशोक तिवारी, कुड़ियाल के प्रधान महेश कुकरेती, अनिल तीर्थवाल, दीवान सिंह रावत, श्रीमती मुन्नी बहुगुणा, रामनगर डांडा के प्रधान रविंद्र सिंह, जगदीश ग्रामीण, पूर्व सैनिक संगठन थानों के अध्यक्ष पदम सिंह पंवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिंदु राजपूत उपस्थित रहे।
