राकेश झुनझुनवाला का यह शेयर बना रॉकेट, आज स्टॉक खरीदने की मची होड़
नई दिल्ली
राकेश झुनझुनवाला सपोर्टेड ऑनलाइन गेमिंग स्टॉक नज़ारा टेक्नोलॉजीज के शेयरों में आज जबरदस्त तेजी है। कंपनी के शेयर आज सोमवार को एनएसई पर 16.12प्रतिशत चढक़र 615.55 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं, बीएसई पर यह शेयर 16.52प्रतिशत की लंबी छलांग लगाकर 617.75 रुपये प्रति शेयर भाव पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी के शेयर एनएसई पर जुलाई 2022 में अपने 52-वीक लो ?475.05 के स्तर पर पहुंच गया था। लेटेस्ट प्राइस के हिसाब से देखें तो यह शेयर 52 वीक लो से 30.04प्रतिशत ऊपर है।
कंपनी के शेयरों में तेजी की वजह
कंपनी के शेयरों में तेजी की वजह तिमाही नतीजें हैं। दरअसल, पिछले हफ्ते शुक्रवार को कंपनी ने मजबूत क्त1 परिणामों की घोषणा की है। इसके बाद शेयर की कीमत आज कारोबार के शुरुआत में 625.50 पर पहुंच गया था। इससे पहले शुक्रवार यह शेयर 530.10 पर बंद हुआ था।
