आम जनता को महंगाई से राहत, आज से सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर
नई दिल्ली
आम जनता के लिए राहत भरी खबर है। आज से एलपीजी सिलेंडर सस्ते हो गए हैं। इंडियन ऑयल द्वारा आज यानी 1 अगस्त को जारी नए रेट के मुताबिक एलपीजी सिलेंडर के दाम में 36 रुपए की कटौती की गई है। यह कटौती दिल्ली से पटना, जयपुर से दिसपुर, लद्दाख से कन्याकुमारी तक हुई है।
इस नवीनतम कमी के साथ, 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2012.50 रुपये के बजाय 1,976 रुपए होगी। यह कटौती दिल्ली से पटना, जयपुर से दिसपुर, लद्दाख से कन्याकुमारी तक हुई है।
आज एलपीजी सिलेंडर की कीमत में हुई कटौती के बाद पटना में आज से कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1142.5 रुपये हो गई है। दिल्ली में 19 किलों वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2012.50 रुपये की जगह 1976 रुपये हो गई है। कोलकाता में 2095.50 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में आज से कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1936.50 रुपये और चेन्नई में 2141 रुपये हो गई है।
बता दें बीते एक जुलाई को भी एलपीजी की कीमतें बदली थी। जहां कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ था, वहीं 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया था।
दरअसल, बीते एक साल में दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर करीब 219 रुपये महंगा हुआ है। एक साल पहले इसकी कीमत 834.50 रुपये थी। जिसे अब बढ़ाकर 1053 रुपये पहुंच गई है। घरेलू गैस सिलेंडर 14.2 किलो वाला सिलेंडर का रेट इससे पहले 19 मई को बढ़ोतरी की गई थी। इसकी कीमतों में चार रुपये इजाफा हुआ था।
