डंपर चालक गिरफ्तार

काशीपुर। डंपर की चपेट में आकर फैक्ट्रीकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को यूपी के भदौली पोस्ट गोदावर जिला कुशीनगर यूपी हाल निवासी सुलतानगढ़ थाना कुंडा दिनेश चंद्र पांडेय पुत्र रामप्यारे पांडेय अपनी बाइक से मुरादाबाद रोड स्थित पशुपति लैमिनेटर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करने जा रहा था। इसी दौरान कंपनी गेट के सामने अनियंत्रित गति से आ रहे रेत से भरे डंपर(यूपी 21 सी एन7270) चालक ने पीछे से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इससे दिनेश चंद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दुर्घटना के बाद डंपर का चालक डंपर को मौके पर ही छोडक़र फरार हो गया। शनिवार को कुंडा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हरियावाला से आरोपी डंपर चालक इरफान शाह पुत्र कुर्बान साह ग्राम लैदा थाना ठाकुरद्वारा उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *