मेयर ने उठाई अतिरिक्त बजट की मांग

रुद्रपुर। मेयर रामपाल सिंह ने नैनीताल में आयोजित बजट से संबंधी संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं वित्त मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल के समक्ष नगर निगम रुद्रपुर के लिए अतिरिक्त बजट की मांग की। साथ ही बजट को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये।
शनिवार को नैनीताल में आयोजित कार्यक्रम में मेयर ने कहा रुद्रपुर नगर निगम पहला ऐसा निगम क्षेत्र है जहां औद्योगीकरण बहुत तेजी से हुआ है। सिडकुल इतना बड़ा क्षेत्र है, लेकिन यहां पर नगर निगम टैक्स नहीं लगा पा रहा है। इसको लेकर कई वर्षों से विरोधाभास बना हुआ है। नगर निगम की नियमावली के अनुसार नगर निगम को सिडकुल से टैक्स लेने का अधिकार है, लेकिन सिडकुल के मुताबिक नगर निगम सिडकुल क्षेत्र में टैक्स नहीं लगा सकता। यह मामला हाईकोर्ट में भी उठा था जिस पर हाईकोर्ट ने नगर आयुक्त को अपने स्तर से मामले को निपटाने के आदेश दिये थे। कहा यह मामला शासन स्तर से निस्तारित हो जाये तो विरोधाभास की स्थिति खत्म हो जायेगी। इसके अलावा उन्होंने अन्य विकास कार्यों के लिए भी नगर निगम को बजट आवंटित करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *