एनएमएमएसएस परीक्षा में जीआईसी कंडारी के दो छात्रों का चयन
उत्तरकाशी। जनवरी 2023 में आयोजित नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (एनएमएमएसएस) परीक्षा में नौगांव ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज कंडारी से दो छात्रों का चयन हुआ है। उक्त परीक्षा में चयनित छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक (चार साल तक) प्रतिमाह 1000 रुपये स्कॉलरशिप मिलेगी। इसकी जानकारी देते हुए राजकीय इंटर कॉलेज कंडारी के मार्ग दर्शक विनोद मल्ल एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश लाल सैलानी ने बताया है कि जीआईसी कंडारी में अध्यनरत छात्र ध्रुव नौटियाल और रिया का एनएमएमएसएस परीक्षा में चयन हुआ है। एनएमएमएसएस की यह परीक्षा बीती जनवरी 2023 में आयोजित की गई थी। छात्रों का उक्त परीक्षा में चयन होने पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। मार्ग दर्शक विनोद मल्ल, प्रधानाचार्य रमेश लाल सैलानी एवं विद्यालय के शिक्षकों व समस्त स्टाफ ने खुशी व्यक्त करते हुए चयनित छात्रों को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभ कामनाएं प्रेषित की है।
