पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत
काशीपुर। अज्ञात पिकअप की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से पिकअप की तलाश कर रही है। शनिवार पीरूमदारा निवासी विकास पथरी पुत्र हरीश पथरी अपनी बाइक से किसी काम से काशीपुर आ रहा था। इसी दौरान धनोरी के पास अज्ञात पिकअप ने उसको टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 की मदद से इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अभी अविवाहित था। वह तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। उससे बड़ी एक बहन पिंकी और छोटा भाई आशीष परिवार में हैं। पुलिस सीसीटीवी की मदद से पिकअप की तलाश कर रही है।
