लोक अदालत में 11 मुकदमों का निस्तारण
काशीपुर। सिविल कोर्ट में लगी लोक अदालत में 10 चेक बाउंस व एक मारपीट के मुकदमों का निस्तारण आपसी सहमति के बाद किया गया। शनिवार को न्यायालय में सुबह 10 बजे से लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें आपसी सहमति के आधार पर मुकदमों का निस्तारण करने को सुनवाई हुई। सिविल जज चेरब बत्रा ने 10 केस चेक बाउंस और एक केस मारपीट का निस्तारित किया। पेशकार यतेंद्र चौधरी ने बताया कि सभी केस आपसी सहमति से निस्तारित हुए हैं। मौके पर बार अध्यक्ष दिनेश शर्मा, राजवीर सिंह, संजय शर्मा, इरफान, राजीव कुमार, राजेश समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
