3 साल में सीपीयू ने 3.12 करोड़ का जुर्माना वसूला

काशीपुर। सिटी पेट्रोल यूनिट (सीपीयू) को क्षेत्र में तीन साल पूरे हो गये। इन तीन सालों में सीपीयू ने यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर वाहन चालकों से 3.12 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूलकर 1.28 लाख वाहनों का चालान कर 2015 वाहनों को सीज किये। साथ ही चेन स्नेचिंग, लूट और वाहन चोरी की घटनाओं पर भी अंकुश लगाया। 10 जुलाई 2018 को काशीपुर स्टेडियम में तत्कालीन आईजी कुमाऊं पूरन सिंह रावत ने सीपीयू को हरी झंडी दिखाकर सडक़ों पर उतारा था। सीपीयू के आने के बाद क्षेत्र में सडक़ हादसों में कमी आई। वहीं चेन स्नेचिंग, लूट और वाहन चोरी की घटनाओं पर भी अंकुश लगाया। सीपीयू ने यातायात नियमों का यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर एक लाख 28 हजार 140 वाहनों का चालान, 2015 वाहन सीज और 3820 वाहनों का कोर्ट चालान किया। कोविड संक्रमण के दौरान भी सीपीयू ने कोविड नियमों का पालन नहीं करने पर 11 हजार 539 चालान कर 19 लाख 85 हजार एक सौ रुपये संयोजन शुल्क वसूल किया। पुलिस एक्ट में भी 1029 चालान की 2 लाख 57 हजार 500 रुपये वसूल किये। सीपीयू ने चेन स्नेचिंग के दौरान उचक्कों को पकड़ पुलिस के हवाले करने के साथ नशे के इंजेक्शन, एक ही नंबर से दो बसों का संचालन का खुलासा तो किया ही साथ ही अवैध रूप से ले जाई जा रही नकदी भी पकड़ी। सीपीयू इंचार्ज पवन भारद्वाज ने बताया कि पूरी टीम ने बेहतर काम किया है। इस समय आरओबी निर्माण के चलते यातायात व्यवस्था सुचारु करने में कुछ दिक्कतें आ रही है। टीम पूरी तत्परता से काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *