जेईई मेन में छात्रों ने पायी सफलता

रुड़की।  जेईई मेन (प्रथम चरण) परीक्षा परिणाम में रुड़की के आनन्द स्वरुप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र प्रियांशु वशिष्ट, नमन सिंहल, वंश कैरो, माधव गोस्वामी, प्रवेश शर्मा, स्नेहा चौहान, प्रज्ञा ने सफलता प्राप्त की। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह व शक्षिक-शिक्षिकाओं, प्रबन्ध समिति ने छात्रों को शुभकामना दी। प्रधानाचार्य ने कहा कि देश की कठिनतम परीक्षाओं में से एक जेईई मेन परीक्षा के लिए विद्यालय के छात्रों ने कड़ी तैयारी की। सफल छात्रों एवं उनके अभिभावकों का सम्मान एवं अभिनन्दन किया गया। सफल छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों और विद्यालय के शिक्षकों को दिया। प्रधानाचार्य व प्रबन्ध समिति ने कहा कि विद्यालय के होनहार एवं प्रतिभाशाली छात्र देश-राष्ट्र की उन्नति एवं प्रगति में सहायक सिद्ध होंगे। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य मोहन सिंह मटियानी, उप प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट, आशुतोष कुमार शर्मा, जसवीर सिंह पुंडीर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *