पर्यावरण बचाने को पौधारोपण जरूरी
रुड़की। पौधरोपण की मुहिम चला रहे शिक्षक अशोक पाल ने मंगलवार को विधायक प्रदीप बत्रा से मुलाकात कर उन्हें फल एवं छायादार पौधा भेंट किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री सतीश नेगी भी मौजूद रहे। विधायक बत्रा ने कहा कि घटते जंगलों के कारण लगातार प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। पेड़ हवा को शुद्ध रखते हैं। पर्यावरण को बचाए रखने को पौधारोपण जरूरी है। शिक्षक अशोक पाल ने कहा कि जिस तेजी से प्रदूषण बढ़ रहा है उसे देखते हुए पौधारोपण जरूरी है। सतीश नेगी ने कहा कि वृक्षारोपण को लेकर जनपद भर में चलाई जा रही शिक्षक अशोक पाल की मुहिम सराहनीय है। जिसमें आगे आकर सभी को सहयोग करना चाहिए।
