पीएम मोदी ने दी पंजाब के सीएम भगवंत मान को बधाई
नई दिल्ली
भगवंत मान ने शपथ के दौरान कहा कि हम उनकी भी सरकार हैं जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया। वक्त बहुत बड़ी चीज है, अहंकार नहीं करना है। भगत सिंह को ये चिंता नहीं थी कि देश कैसे आजाद होगा, उन्हें ये चिंता थी कि आजादी के बाद देश कैसा होगा। इस मौके पर ‘आप’ के नवनिर्वाचित विधायकों के अलावा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य वरिष्ठ नेता पीले रंग की पगड़ी पहनकर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। आप ने पंजाब विधानसभा चुनावों में 117 में से 92 सीट जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है और राज्य में पहली बार सरकार बनाई है। आज शपथ लेने से पहले भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ सूरज की सुनहरी किरण आज एक नया सवेरा लेकर आई है। भगत सिंह और बाबासाहेब के सपनों को पूरा करने के लिए आज पूरा पंजाब खटकड़ कलां गांव में शपथ लेगा।
