शिविर में बताई जाने वाली बातों को करें आत्मसात

बागेश्वर। अटल उत्कृष्ट पदम सिंह परिहार राजकीय इंटर कॉलेज वज्यूला में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 50 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश्वरी मेहता ने शिविरार्थियों से शिविर में बताई बतों को अपने जीवन में आत्मसात करने की अपील की। यह बातें आजन्म काम आएंगी। प्रावि वज्यूला में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मेहता ने कहा कि इस तरह के शिविर अनुशासन बनाए रखने में सबसे अधिक कारगर होते हैं। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य इंद्रा परिहार ने शिविर को पूरे मनोयोग से सीखने की अपील की। प्रधानाचार्य दीपक आर्य ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम अधिकारी शिवबरन राजपूत ने शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की। संचालन आलोक पांडे ने किया। इस मौके पर सहायक कार्यक्रम अधिकारी हरीश फर्स्वाण तथा कैलाश परिहार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *