आप नेता के बयान का विरोध किया
हरिद्वार। शिव कांवड़ विक्रेता व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बैठक कर आम आदमी पार्टी के नेता रविंद्र जुगरान के कांवड़ यात्रा पर बयान का विरोध किया है। व्यापारियों ने कहा कि एक तरफ आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में सरकार बनाने के सपने देख रही है, दूसरी तरफ पार्टी के नेता राज्य के व्यापारियों का विरोध करने का काम कर रहे हैं। श्रावण कांवड़ मेले से लाखों लोगों का रोजगार जुड़ा होता है। मेले का विरोध करने वाले नेता का कार्य निंदनीय है। इस दौरान अध्यक्ष विजय शंकरहरीश चंद्र, सतीश कुमार, नीरज बागड़ी, अशोक घावरी, राजेंद्र, विकास, शिवकुमार, शुभम, सोनू, रमेश कुमार, मन्नु, दीपू आदि मौजूद रहे।
