वन पंचायत में कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाने का होगा विरोध
रुद्रप्रयाग। वन पंचायत तोलब में नगर पंचायत तिलवाडा के प्रस्तावित कूडा निस्तारण केंद्र बनाने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। इसको लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में लोगों ने कहा कि वन पंचायत के कुमोली, मालकोटी, कर्णधार, बद्रीकोट एवं तोलब की दो ग्राम पंचायतें आती है। इस वन पंचायत में नगर पंचायत तिलवाडा द्वारा कूडा निस्तारण केंद्र बनाने का प्रस्ताव है। उसका सभी ग्रामीण पुरजोर विरोध करते है। एसडीएम रुद्रप्रयाग एवं नगर पंचायत पंचायत तिलवाडा अध्यक्ष द्वारा बुलाई गई बैठक में समस्त जनता द्वारा विरोध किया जा चुका है। इस संबंध में नगर पंचायत तिलवाडा को पूर्व जनप्रतिनिधियों द्वारा जो सहमति पत्र दिया गया, वह गोपनीय रूप से दिया गया है। ज्ञापन में वन संरपच हरेन्द्र लाल, प्रधान कुमोली रंजना देवी, प्रधान कर्णधार रश्मि देवी, जयवीर सिंह, वीरपाल सिंह, राम प्रसाद, विजेन्द्र सिंह, गंभीर सिंह, किशन सिंह, हरीश चन्द्र, गुमान सिंह, डीएन बमोला, अमित चमोला, भरत सिंह सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।
