स्वच्छता अभियान चलाया


विकासनगर। छावनी परिषद चकराता द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सोमवार को मुख्य अधिशासी अधिकारी व पूर्व उपाध्यक्ष चंदन रावत व कैंट कर्मचारियों ने बीआई बाजार लालकुर्ती में सफाई अभियान चलाया। छावनी परिषद चकराता 15 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरू किया गया है जिसके अंतर्गत परिषद द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी आर एन मंडल व पूर्व उपाध्यक्ष चंदन रावत के नेतृत्व में कैंट के लालकुर्ती बाजार के बड़े हिस्से में सफाई अभियान चलाया गया। लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया। सीईओ ने बताया की लालकुर्ती में उपस्थित लोगों से बातचीत कर उन्हें अपने क्षेत्र की साफ सफाई के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान पूर्व उपाध्यक्ष चंदन रावत, सेनेट्री इंस्पेक्टर शेखर धीमान, प्रधानाचार्या कैंट इंटर कालेज अनिता तोमर, वेद प्रकाश, अमित साहू, ज्ञार सिह, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *