त्यूणी में शीघ्र खुलेगा अग्निशमन केंद्र


विकासनगर। जनपद का दुरुस्थ क्षेत्र त्यूणी में जल्द ही अग्नि शमन केंद्र स्थापित होने वाला है। आपदा के लिहाज से अति संवेदनशील क्षेत्र त्यूणी में आधा दर्जन बार आगजनी छोटी बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। शासन प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए त्यूणी अग्नि शमन केंद्र को शासन से सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई। अब उम्मीद जग गई कि शीघ्र ही त्यूणी चकराता राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क वन विभाग की नर्सरी के पास चयनित वन विभाग की भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वर्तमान में अग्नि शमन केंद्र त्यूणी तहसील कार्यालय के बगल में सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर चल रहा है। त्यूणी में मई 2005 व मई 2011 ओर अप्रैल 2023 तीन बड़े अग्नि कांड की घटनाएं घट चुकी है। जिसमें चार बालिकाओं की मौत और भारी माल की क्षति हुई है, अन्य छुटपुट घटनाएं भी कई बार हो गई है। डाकपत्थर से 124 किलोमीटर ओर देहरादून से 175 किलोमीटर दूर स्थित है। त्यूणी व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रबीर रावत, उप प्रधान दुर्गा प्रसाद ने बताया त्यूणी में स्थापित केंद्र से आसपास के पचास से अधिक मोरी ब्लॉक को भी मदद मिल सकती है। उप निदेशक केएस राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपथ के सबसे दुर्गम त्यूणी फायर स्टेशन को शासन से सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है उम्मीद हैं कि बजट भी शीघ्र उपलब्ध हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *