यातायात कर्मियों के व्यवहार से व्यापारी नाराज

चम्पावत। स्टेशन बाजार में यातायात कर्मियों की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को लोडिंग-अनलोडिंग न करने देने पर व्यापारी भड़क उठे। उन्होंने एसओ से मिलकर समस्या के समाधान की मांग उठाई। मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने यातायात व्यवस्था को लेकर बैठक की। इसके बाद वह पुलिस थाने में जाकर एसओ जसवीर सिंह चौहान से मिले। व्यापारियों ने कहा कि लोहाघाट स्टेशन बाजार पुल्ला, बाराकोट, पाटी, खेतीखान, किमतोली गुमदेश आदि का सेंटर पाइंट है। जिस कारण हर क्षेत्र का व्यापारी लोहाघाट आता है। लेकिन लोडिंग-अनलोडिंग के लिए यातायात कर्मी उनके वाहन खड़ा नहीं होने दे रहे हैं। जिससे उनका व्यापार पूरी तरह प्रभावित हो गया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि स्टेशन बाजार में यातायात कर्मी के गलत व्यवहार के कारण कोई भी खरीददार स्टेशन पर वाहन लाने में कतरा रहा है। एसओ ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर व्यापारी हरीश पांडेय, मनीष जुकरिया, सतीश खर्कवाल, नरेश ढेक, विक्की ओली, कैलाश ढेक, संजय राय, बंटी सक्सेना आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *