धरने पर बैठे नर्सिंग आफिसर्स चोरी से परेशान

 

हल्द्वानी। नर्सिंग ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती की मांग को लेकर पिछले 31 दिन से धरने पर बैठे एलिंग वेलफेयर नर्सेज फाउंडेशन सदस्य चोरी की घटनाओं से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती वह आंदोलन पर डटे रहेंगे। शुक्रवार को बुद्ध पार्क में धरने पर बैठे एसोसिएसशन के प्रदेश अध्यक्ष बब्लू ने कहा कि वह पिछले 31 दिनों से आंदोलनरत हैं। पहले धरना स्थल की बिजली काट दी गई। इससे उन्हें दिन की गर्मी के बीच रात के समय परेशानी का सामना करना पड़ा। अब वह कुछ दिनों से हो रही चोरी की घटना से परेशान हैं। बताया कि गुरुवार रात अज्ञात ने बैग से मोबाइल और कुछ नगदी चोरी कर ली। उन्होंने बताया कि तमाम दिक्कतों के बाद भी वह आंदोलन पर डटे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। यहां उप सचिव राजेश कुमार, रघुवीर सिंह, भगवती प्रसाद, मुकेश कुमार आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *