घाट काटते हुए खाई में गिरी महिला, घायल


रुद्रप्रयाग। जंगल में घास काटते समय एक महिला के खाई में गिरने से घायल हो गई। अन्य महिलाओं ने इसकी सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। तल्लानागपुर क्षेत्र के नारी सतेराखाल निवासी 62 वर्षीय रूपदेई देवी पत्नी दलवीर सिंह घास लेने पास के जंगल में गई थी। घास काटते समय अचानक महिला पांव फिसल गया, जिससे वह सीधे नीचे गदेरे में जा गिरी। महिला के सर व हाथ पांव पर चोटें आई हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से महिला का रेस्क्यू कर सड़क मार्ग पर लाए, जहां बाद एक प्राइवेट वाहन से जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *