प्लाट दिखाकर युवक से हड़पे 14 लाख रुपये

रुद्रपुर। संजयनगर खेड़ा के रहने वाले एक व्यक्ति ने हरियाणा के व्यक्ति पर प्लाट दिखाकर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने ट्रांजिट कैंप में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संजय नगर खेड़ा निवासी पवन कुमार ने बताया कि हरियाणा के रहने वाला एक व्यक्ति आया और उसने रुद्रपुर में एक प्लाट अपना बताते हुए बेचने का प्रस्ताव रखा। बातों में आकर चौदह लाख में सौदा तय हुआ। आरोप था कि उसने 14 लाख का भुगतान आरटीजीएस के जरिए कर दिया। इसके अलावा प्लाट बिक्री अभिलेख भी तैयार कर उसने स्टांप शुल्क सहित 1.15 लाख रुपये भी उप निबंधक कार्यालय में जमा कर दिए। 11 जनवरी 2022 को जब वह प्लाट पर निर्माण कार्य शुरू कर रहा था। एक व्यक्ति आया और प्लाट पर अपना अधिकार जताने लगा। बताया कि यह प्लाट उसने किसी महिला से खरीदा है। जब इस संबंध में विक्रेता से संपर्क किया। तो वह टालमटोल करते हुए धमकी देने लगा। पीड़ित ने ट्रांजिट कैंप में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *