निगम और जल संस्थान के अधिकारियों ने नमामि गंगे पर की चर्चा

रुद्रपुर। जल जीवन मिशन के तहत संचालित योजनाओं और उनके क्रियान्वयन के बारे में चर्चा की गई। इस दौरान जिले स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपना मत रखा। योजनाओं को गति देने के लिए जल्द ही लक्ष्य को पूरा करने के लिए डीपीओ, पंचायत सेक्रेटरी को निर्देश दिए। सोमवार को बैठक में जल निगम की अधिशासी अभियंता मृदुला सिंह ने बताया कि अभी जो भी डीपीआर रह गई हैं, उनको 10 दिन के भीतर तैयार कर लें। ताकि समय पर शासन को भेजा जा सके और वहां से यह पास होकर आ सके। इसके साथ ही उन्होंने पानी की जांच के लिए बताया कि गांव-गांव में आईएसए बनाए गए हैं। जो इसका कार्य देख रहे हैं। सभी ग्राम प्रधानों को पानी की जांच के लिए किट दी गई हैं। जो पानी की जांच करेंगे। इसके साथ ही प्रत्येक गांव में समिति बनाई गई है। जिसमें एक-एक महिला पानी की रिपोर्ट को ऑनलाइन चढ़ाएगी जो जिला स्तर पर सभी अधिकारी देख सकेंगे। इस मौके पर जल संस्थान अधिशासी अभियंता तरुण शर्मा, पल्लवी चौधरी समेत जिले से कई डीपीओ और अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *