1200 ट्रैक्टरों के साथ 14 हजार किसानों का दिल्ली कूच आज, शंभू और खनौरी बार्डर पर हाई अलर्ट
पटियाला
एमएसपी पर कानून बनाने की मांग को लेकर किसानों की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ शंभू बॉर्डर पर पिछले सात दिनों से धरना दिया जा रहा है। केंद्र सरकार के साथ चार बार की बातचीत बेनतीजा निकलने के बाद आज फिर किसान दिल्ली की तरफ कूच करने की तैयारी में हैं। शंभू बॉर्डर पर सरगर्मियां भी तेज हो गई है। सुबह सात बजे तक बॉर्डर पर शांति थी, लेकिन धीरे-धीरे हलचल बढ़ गई है और बड़ी संख्या में युवा शंभू बॉर्डर पर पहुंच चुके हैं।
किसान आंदोलन में शामिल 14 हजार किसान अपने 1200 ट्रैक्टरों के साथ आज फिर दिल्ली कूच की कोशिश करेंगे। बार्डर पर सुरक्षा के मद्देनजर शंभू और खनौरी बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी है। पंजाब के ष्ठत्रक्क ने सभी रेंज के ्रष्ठत्र, ढ्ढत्रक्क और ष्ठढ्ढत्र को पत्र लिखकर कहा है कि वे किसी भी हालत में भारी वाहन जैसे, पोकलेन, जेसीबी, टिपर और हाइड्रा को पंजाब-हरियाणा की खनौरी और शंभू बॉर्डर की तरफ आगे न बढऩे दें।
वहीं, दूसरी तरफ किसान नेता स्वर्ण सिंह पंधेर ने केंद्र सरकार से किसानों को शांतिपूर्वक दिल्ली जाने देने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने शंभू बॉर्डर पर मौजूद किसानों को अपना बचाव खुद करने के लिए भी कहा।
