पहाड़ के विकास और पलायन के मुद्दे पर चर्चा  

देहरादून। प्रताप नगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज से मिलकर स्वरोजगार के माध्यम से विकास और पलायन पर चर्चा की। जड़ी बूटियों का कृषिकरण कर घर-घर को रोजगार से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड का सेब अच्छा है, लेकिन अपनी पहचान नहीं बना पा रहा है। हिमाचल के नाम पर बेचा जा रहा है। आवश्यकता है कि उत्तराखंड के सेब को बाजार में पहचान मिले। श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने कहा कि श्री गुरु राम राय कृषि विभाग इन सुझाावों पर अमल करेगा। कृषि एवं बागवानी के क्षेत्र में पहाड़ की जरूरत के अनुसार अनुसंधान किए जाएंगे। इस अवसर पर राजपुर रोड के पूर्व विधायक राजकुमार एवं कांग्रेस के पूर्व सचिव महेश जोशी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *