नैनीताल में फर्जी गाइड गिरफ्तार

नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में होटल स्वामी की शिकायत पर एक फर्जी गाइड को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार तल्लीताल क्षेत्र में एक युवक के पर्यटकों को परेशान करने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंजाब होटल के समीप युवक को शराब पीकर गाइडिंग का काम करते देखा। पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसके पास गाइड का लाइसेंस भी नहीं था। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि अपर डांडा तल्लीताल निवासी नितेश बिष्ट के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक को कोर्ट में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *