आपदा से ध्वस्त दियारी सड़क की दशा नहीं सुधरी

अल्मोड़ा। बीते साल अक्तूबर में आई आपदा को छह माह का समय बीत गया है। बावजूद इसके दैवीय आपदा के दौरान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त धौलछीना-दियारी सड़क का अभी तक सुधारीकरण नहीं हो सका है। सड़क दर्जनों स्थानों पर ध्वस्त है। सड़क पर बने कलमट टूट गए हैं। आपदा की छह माह बीतने के बाद भी क्षतिग्रस्त मार्ग का सुधारीकरण नहीं होने से वाहन चालकों और ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जल्द सड़क की मरम्मत करवाए जाने की मांग की है। अक्तूबर में तीन दिन तक लगातार हुई अतिवृष्टि से क्षेत्र की कई सड़कों और सरकारी परिसंपत्तियों को नुकसान हुआ था। धौलछीना-दियारी ग्रामीण मोटर मार्ग आपदा के कारण लगभग एक दर्जन स्थानों पर टूट गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *