गोडाउन का ताला तोड़कर 25 हजार का सामान चोरी,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज
रायपुर।
गोडाउन का ताला तोड़कर पंखा,मिक्सी व वायर चोरी कर लेने की रिपोर्ट गुढिय़ारी थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड नम्बर 08,नया तालाब गुढिय़ारी निवासी विकास गुलगुलया 29 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि प्रार्थी का महेश भवन के पास बजाज इलेक्ट्रीकल का गोदाम है,जिसमें पंखे, मिक्सी, लाईटिंग का थोक सामान रखा रहता है। जब वह 09 नवंबर को अपने गोदाम आया तो देखा दरवाजा का ताला एवं वायरिंग कटा हुआ था, दुकान अंदर जाकर देखा तो गोदाम में रखे बजाज कंपनी का 08 पंखे, 06 मिक्सी, एवं वायरिंग वायर, कीमती करीबन 25000 रूपये का सामान चोरी हो गया था।मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
