अवैध शराब के साथ 2 गिरफ्तार,55 पौव्वा देसी शराब जब्त

रायपुर।

रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब लेकर जा रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध 55 पौव्वा देसी शराब जब्त की है।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर शाम मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने छडिया पचरी रोड,सीएल बाडी के पास अवैध शराब लेकर जा रहे दो लोगों को घेराबंदी कर पकड़ा उनके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर 55 पौव्वा देसी अवैध शराब मिला जिसकी कीमत 6050 रुपये बताई जा रही है।आरोपियों से नाम पूछने पर उन्होंने अपना नाम टिकेश्वर वर्मा पिता स्व.भगवती वर्मा ग्राम खपरीडीह खुर्द खरोरा तथा गमेन्द्र खुंटे पिता रामभरोसा खुंटे खपरीडीह खुर्द रायपुर बताया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34—2 के तहत कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *