गुंजन का राष्ट्रीय स्पर्धा में रेफरी के लिए चयन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एकेडमी की गुंजन पांडे का ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडों विमेन चैंपियनशिप में रेफरी के लिए चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। एकेडमी के महासचिव व कोच कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि गुंजन ने राष्ट्रीय ब्लैक बेल्ट समेत कई अंतरराष्ट्रीय पदक जीते है। बताया कि 28 से 31 मार्च तक कुरुक्षेत्र हरियाणा में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला ताइक्वांडों चैंपियनशिप में उनका चयन हुआ है। गुंजन के चयन पर पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, गिरीश शर्मा, मंजू बिष्ट, रंजना भंडारी, कुंदन लटवाल समेत कई खेल प्रेमियों ने खुशी जताई।
