भाजपा की विजय संकल्प यात्रा राजपुर विस पहुंची

भाजपा महानगर की विधानसभाओं के लिए शनिवार को भाजपा की विजय संकल्प यात्रा रेसकोर्स से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई। राजपुर विधानसभा में लार्ड वैंकटेश्वर वैडिंग प्वाइंट में सभा का आयोजन हुआ। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि कांग्रेस का स्वभाव ही झूठ बोलना बन गया है, यह पार्टी नेतृत्व विहीन है। कांग्रेस कब खत्म हो जाए, इसका पता भी नहीं चलेगा, कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ उनकी पार्टी के 23 बड़े नेता हैं, जो कभी भी पार्टी का साथ छोड़ सकते हैं। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि हमारी सरकार उत्तराखंड के शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बना रही है। भ्रष्टाचार मुक्त विकास हो रहा है, हमारे किसी भी विधायक पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सभा में आए कार्यकर्ताओं को पार्टी को भारी मतों से विजय दिलाने का संकल्प दिलवाया। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल गामा, पूर्व दर्जाधारी रविंद्र कटारिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महामंत्री रतन सिंह चौहान, सतेंद्र नेगी, मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमली भट्ट, सतेंद्र नेगी, विशाल गुप्ता, विजय थाप, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला, हरीश डोरा, पूनम शर्मा, रविन्द्र कटारिया आदि मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *