1.28 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। नेहरू कॉलोनी पुलिसने नए साल के दिन 1.28 किलो अवैध गांजा लेकर देहरादून आने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम जीत नाथ पुत्र मोनी नाथ निवासी सपेरा बस्ती बाईपास थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून बताया है। आरोपी को रिस्पना पुल से गिरफ्तार किया है। दरोगा अमित ममगईं ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
