बहादराबाद में छह का शांति भंग में चालान

हरिद्वार। बहादराबाद और बढ़ेडी में झगड़ा कर रहे छह लोगों का पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया। शनिवार में पुलिस को सूचना मिली कि बहादराबाद और बढ़ेडी में झगड़ा कर रहे हैं। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने हिदायत दी, लेकिन वह नहीं माने। जिस पर पुलिस उन्हें थाने ले आई। थाना प्रभारी रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि जाहिद पुत्र जरीक, जावेद एंव अमजद पुत्रगण जरीक, शकील पुत्र इकबाल निवासीगण बढेडी राजपूतान एंव वानीस पुत्र नवाब, सददाम पुत्र इसरार निवासीगण कस्बा बहादराबाद का शांति भंग में चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *