टेलीग्राम ने बाल उत्पीड़न वाले 2,114 समूहों और चौनलों पर लगाया प्रतिबंध


हैदराबाद

बाल उत्पीड़न पर तैयार सामग्री से संबंधित 2,114 समूहों और चौनलों पर सोशल मीडिया मंच ‘टेलीग्राम’ ने प्रतिबंध लगा दिया है। ‎मिली जानकारी के अनुसार टेलीग्राम उन तीन संस्थाओं में से एक है, जिन्हें सरकार ने भारत में बाल यौन शोषण सामग्री हटाने को लेकर नोटिस जारी किया था। चौनल पर अद्यतन जानकारी में कहा गया है ‎कि बाल उत्पीड़न से संबंधित 2,114 समूहों और चौनलों पर छह अक्टूबर को प्रतिबंध लगा दिया गया। इस महीने कुल 10,312 चौनलों और समूहों को प्रतिबंधित किया गया है। कंपनी ने भारतीय क्षेत्राधिकार से जुड़े या उस पर प्रभाव डालने वाले प्रतिबंधित समूहों का विवरण साझा नहीं किया है। इससे पहले इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने चेतावनी दी थी कि यदि सोशल मीडिया मध्यस्थ तेजी से कार्य नहीं करते हैं, तो आईटी अधिनियम की धारा 79 के तहत उनका ‘सुरक्षित आश्रय’ वापस ले लिया जाएगा। अब इसका मतलब यह कि प्लेटफॉर्म पर सीधे लागू कानूनों के तहत मुकदमा चलाया जा सकता है, भले ही सामग्री उनके द्वारा अपलोड नहीं की गई हो। इसी वजह से अब टेलीग्राम ने अपनी कार्रवाई शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *