पटाखा दुकान में आग लगने से 13 लोगों की मौत, पु‎लिस जांच में जुटी


बेंगलुरु

बेंगलुरु में एक पटाखा गोदाम सह दुकान में आग लगने से 13 लोगों की जलकर मौत हो गई है, जब‎कि कई लोग जान बचाकर भाग ‎निकले हैं। हालां‎कि यह दुकान शहर के बाहरी इलाके में थी, जहां शनिवार को सं‎दिग्ध प‎रिस्थितियों में आग लग गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया ‎कि अनेकल तालुका के अट्टीबेले में स्थित दुकान में आग लगने से पहले ही चौदह लोग चमत्कारिक ढंग से भाग निकले। इसके बाद वहां पर दमकल गाड़ियों के साथ आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। इधर पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह यह जानकर स्तब्ध हैं कि अनेकल पटाखा दुकान त्रासदी में 13 मजदूर जिंदा जल गए। उन्‍होंने कहा ‎कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। जानकार बता रहे हैं ‎कि अब सरकार को इस तरह की घटनाओं के ‎लिए एहतियाती कदम उठाने चाहिए. इसके पीछे की सच्चाई का पता लगाने के लिए उचित कार्रवाई का आदेश देना चाहिए।
इतना ही नहीं आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करके मृतकों के परिवारों को मुआवजा दिया जाना चाहिए। पुलिस के मुताबिक, पटाखा दुकान नवीन नाम के व्यक्ति की है। मृत व्यक्तियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। बेंगलुरु ग्रामीण एसपी मल्लिकार्जुन बालादंडी ने कहा कि आग लगने की घटना बालाजी पटाखे की दुकान में तब हुई जब कैंटर से पटाखे उतारे जा रहे थे। देखते ही देखते आग गोदाम और स्टॉल तक फैल गई। उन्होंने कहा ‎कि दो लोगों को चोटें आई हैं और मालिक नवीन भी झुलस गया है। एफएसएल टीम मूल्यांकन करेगी और हम पटाखा दुकान के लाइसेंस की जांच कर रहे हैं। घटना में करोड़ों रुपये के पटाखे जलकर खाक हो गए। वहीं आग में तीन चारपहिया वाहन और चार मोटर साइ‎किलें भी जल गईं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *