बेरोजगार फार्मासिस्ट बोले, भर्ती प्रक्रिया शुरू होने तक आंदोलन करेंगे

देहरादून

दीपावली के मौके पर नियुक्ति समेत विभिन्न मांगों को लेकर बेरोजगार फार्मासिस्टों का धरना 79वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं होने तक आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रशिक्षित बेरोजगार डिप्लोमा ऐलोपैथिक फार्मेसिस्ट विगत 19 अगस्त से एकता विहार धरना स्थल पर आंदोलनरत है। मांगों के संबंध में कोई ठोस कार्यवाई नहीं हुई है। प्रदेश अध्यक्ष महादेव गौड़ ने बताया कि आठ दिन के आमरण अनशन के बाद मुख्यमंत्री द्वारा कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के माध्यम से प्रकरण में जल्द सकारात्मक कार्यवाई का आश्वासन दिया है। जब तक 536 पदों को यथावत रखने, 1368 पदों के सृजन संबंधी आदेश एवं रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने का विज्ञापन जारी नहीं होता है, तब तक धरना जारी रहेगा। धरना देने वालों में जयप्रकाश, जगदीश, अरुण, विपुल, अलीशा, रविंद्र, कुलदीप, पमिता, राकेश, अनुज, प्रमोद, विजय आदि फार्मासिस्ट थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *