पीएनबी ने गोल्ड लोन पर ब्याज दरें घटाई, होम लोन और कार लोन पर भी दी छूट

नई दिल्ली ।

त्योहारी सीजन में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने बैंकिंग सेवाओं व लेनदेन को पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आकर्षक बनाते हुए कई डील और आफर पेश किए हैं। अपनी नई योजना के तहत बैंक ने सोने के आभूषणों और गोल्ड सावरेन बांड पर लिए जाने वाले कर्ज की ब्याज दरों में 145 आधार अंकों की कटौती कर ग्राहकों की खुशियों में इजाफा किया है। बैंक ने आज यहां कहा कि अब सावरेन गोल्ड बांड पर लोन के लिए 7.20 फीसदी ब्याज जबकि सोने के आभूषण पर लिए जाने वाले कर्ज पर 7.30 फीसदी ब्याज दर का आफर है। इसके अलावा पीएनबी ने होम लोन की ब्याज दरों में कटौती कर इनकी शुरुआत 6.60 फीसदी से कर दी है जबकि कार लोन 7.15 फीसदी व पर्सनल लोन 8.95 फीसदी की शुरुआती ब्याज दरों से उपलब्ध कराया है जोकि बैंकिंग उद्योग में लिए जाने वाले सबसे कम ब्याज दरों में एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *