त्योहारी सीजन में शेयर बाजार ने तोड़े रिकॉर्ड, पहली बार सेंसेक्स 61000 के पार, निफ्टी भी नई ऊंचाई पर

मुंबई ।

त्योहारों के सीजन में शेयर बाजार में रौनक बरकरार है। गुरुवार को बाजार ने एक और नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। पहली बार सेंसेक्स 61,088 और निफ्टी 18,272 के स्तर पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 370 पॉइंट चढ़कर 61,100 पर निफ्टी 100 पॉइंट चढ़कर 18,260 पर कारोबार कर रहा है। दोनों इंडेक्स नई ऊंचाई पर हैं। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए। निवेशकों की वाहन, बिजली और ढांचागत क्षेत्र से जुड़े शेयरों में लिवाली जारी रहने से बाजार में तेजी बनी हुई है। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स एक समय कारोबार के दौरान 60,836.63 अंक तक चला गया था। अंत में यह 452.74 अंक यानी 0.75 प्रतिशत उछलकर 60,737.05 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 169.80 अंक यानी 0.94 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,161.75 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह रिकॉर्ड 18,197.80 अंक तक चला गया था।
शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला लगातार पांचवें कारोबारी सत्र बुधवार को भी जारी रहा। बीएसई सेंसेक्स 453 अंक उछलकर नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। वहीं, शेयर बाजार में जारी तेजी के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बुधवार को शुरुआती कारोबार में 2,70,24,154.49 करोड़ रुपये के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
सेंसेक्स एक समय कारोबार के दौरान 60,836.63 अंक तक चला गया था। अंत में यह 452.74 अंक उछलकर 60,737.05 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 169.80 अंक की तेजी के साथ 18,161.75 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह रिकॉर्ड 18,197.80 अंक तक चला गया था। सेंसेक्स के शेयरों में 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में महिंद्रा एंड महिंद्रा रही। इसके अलावा आईटीसी, एलएंडटी, टेक महिंद्रा, टाइटन और टाटा स्टील में भी प्रमुख रूप से तेजी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *