विलियम्सन की चोट पर बोले कोच, पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले फिट होंगे

दुबई ।

न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कप्तान केन विलियम्सन की फिटनेस को लेकर कहा कि वह आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर-12 में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले फिट हो जाएंगे। विलियम्सन आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के अंतिम मुकाबले से बाहर रहे थे और स्टीड ने खुलासा करते हुए कि विलियम्सन को हैम्सट्रिंग चोट आई है। स्टीड ने न्यूजीलैंड क्रिकेट से कहा, विलियम्सन ठीक हैं। उन्हें हल्की सी हैम्सट्रिंग चोट लगी है लेकिन वह इससे उबर रहे हैं। हैदराबाद की टीम भी आईपीएल से बाहर हो गई है।
विलियम्सन आईपीएल के बाद छह दिनों तक होटल में चरंटीन रहने के बाद दुबई में न्यूजीलैंड कैंप पहुंचे। उनके अलावा जेम्स नीशम, एडम मिलने और शेन बॉन्ड भी टीम से जुड़े हैं। पूर्व तेज गेंदबाज बॉन्ड टीम के साथ चौथे कोच के रूप में जुड़े हैं। स्टीड ने कहा, हमने आज गर्म दिन में ट्रेनिंग की है। हमने दो बजे शुरू किया और उस वक्त तापमान 35 और 38 डिग्री था। आपको ऐसा महसूस होगा जैसे आप जल रहे हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *